GG govt regular post| cg gnm post basic , bsc nursing regular post|cg health department regular post


कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवायें

रायपुर / दुर्ग संभाग, पुराना नर्सिंग हास्टल, डीकेएस भवन परिसर, रायपुर छ.ग. E-Mail ID-Idhs.raipur@gmail.com Phon 0771-2229950, Fax no 4262299 रायपुर. दिनांक 24.03.2022 - विज्ञापन :

क्रमांक / स्था. अवि / सत्रह / 2022/826

संचालक स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ इन्द्रावती भवन, नया रायपुर के पत्र क्रमांक / स्था. अवि / 312/2021 / 855 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 23.08.2021 में दिये गये अनुमति अनुसार एवं संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन, अलिपिकीय पैरामेडिकल एवं नर्सिंग (संचालनालय स्वास्थ्य सेवाये) तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम 2013 (संशोधित नियम 11 जून 2020) में दिये गये प्रावधानों एवं अर्हता अनुसार संभाग स्तरीय तृतीय श्रेणी सेवा संवर्गों के 
निम्नांकित रिक्त पदो की खुली प्रतिस्पर्धा द्वारा वरिष्ठ तकनीकी निर्देशक, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी) के माध्यम से पदों की पूर्ति हेतु छ.ग. राज्य के मूल निवासी एवं नीचे दर्शित पद हेतु आर्हता प्राप्त अभ्यार्थियों से
 दिनांक 30.03.2022 से 18.04.2022 (समय 5.00 बजे) तक आनलाईन आवेदन एन.आई.सी की वेबसाईट www.cghealth.nic.in पर आमंत्रित किये जाते है। संभाग अंतर्गत आरक्षणवार रिक्त पदो का विवरण 
निम्नानुसार है: पदनाम एवं श्रेणी स्टॉफ नर्स, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, नेत्र सहायक अधिकारी, रेडियोग्राफर तृतीय श्रेणी

1. विज्ञापित पदो की पूर्ति हेतु सेवा भर्ती नियमानुसार सेवा संवर्गवार विहित शैक्षणिक अर्हतायें योग्यता निम्नानुसार है:


संचनालय   


विहित शैक्षणिक अर्हतायें\

स्टॉफ नर्स
1. बी.एस.सी. (नर्सिंग) या पी.बी. बी.एस.सी. नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एवं वरिष्ठ प्रसूति विज्ञान (सिनियर मिडवाईफरी) प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना चाहिये।
 2 नर्सिग कौंसिल से परिचारिका के रूप में पंजीकृत

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट 
1.10+2 पद्धति में विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिये।
2. पैथालॉजी टेक्नीशियन का 01 वर्ष का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम या मेडिकल मैथालॉजी में डिप्लोमा होना चाहिये या अन्य समकक्ष डिप्लोमा होना चाहियें. जो पैरामेडिकल कांसिल से पंजी हेतु मान्य हो तथा
3. छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल कोसिल से चिकित्सा प्रयोगशाला टेक्नीशियन के रूप में पंजीकृत होना चाहियें।

नेत्र सहायक अधिकारी

 1. 10+2 पद्धति में विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिये। 

2. नेत्र सहायक में 02 वर्षीय प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहियें एवं 3. पैरामेडिकल कौंसिल से नेत्र सहायक के रूप में पंजीकृत होना चाहियें।

रेडियोग्राफर

1. 10+2 पद्धति में विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वी उत्तीर्ण होना चाहिये। 2. क्ष-किरण तकनीशियन / रेडियोग्राफर का छत्तीसगढ आवेदन करने की तिथि के पूर्व का होना अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। 


ऑन लाईन आवेदन करने के संबंध में दिशा निर्देश
1. ऑन लाईन आवेदन करने हेतु cg.nic.in/health/regreer आवेदन लिंक मे जाकर आवेदन करें। 2. अभ्यार्थी अपने मोबाईल नंबर के द्वारा ऑन लाईन आवेदन हेतु अपना स्वयं का पंजीयन करें, तत्पश्चात पंजीयन नंबर एवं पासवर्ड आपके मोबाईल पर प्राप्त होगा, पंजीयन नंबर एवं पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें। 3. आवेदन करने के पूर्व विज्ञापन में दिये गये दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से अध्ययन कर लेवें।
4. आवेदन भरने के पश्चात Submit कर आवेदन का प्रिंट निकालके उसमें हस्ताक्षर करके अनिवार्य रूप से Upload करे, अन्यथा आपका आवेदन पूर्ण नही माना जायेगा।
5. हस्ताक्षरित आवेदन अपलोड़ के पश्चात पावती प्रिंट करके सुरक्षित रखे जो दस्तावेज सत्यापन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

निर्वचन- इस विज्ञापन में उल्लेखित शर्ते महत्वपूर्ण निर्देश / जानकारी आदि के निर्वचन का अधिकार चयन समिति के पास सुरक्षित रहेगा एवं इस संबंध में किसी भी अभ्यार्थी द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन मान्य नहीं किया जाएगा एवं चयन समिति द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम तथा अभ्यार्थी पर बंधनकारी होगा।





PDF yaha se download kare

PDF - DOWNLOAD




Another post link